मालाबारी प्रिडेटरी स्टिंक बग : अम्योटा मालाबारिका अपने आस-पास के कीड़ों को पहचानें। हालांकि यह आसान नहीं है। आजकल लोग पड़ोसी को नहीं पहचान पाते, जिनकी संख्या उंगलियों में गिनने जितनी होती है। लोग जब 'मेरे डेढ़ सौ करोड़ देशवासी' कहते हैं और सौ में से पचास लोगों को अपना विरोधी बताते हैं तो अरबों मनुष्य जगत के लोगों को कैसे पहचानेंगे? इनमें से कितने अरबों की भाषा, रहन सहन खानपान का ही पता नहीं, फिर संख्यासंख्य कीड़े मकोड़े, कीट पतंगों की जानकारी रखना और उन्हें पहचान पाना तो बहुत ही कठिन है। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए, जो किसी मोहल्ले का पंच या किसी गांव का सरपंच बनकर अमेरिका और इज़राइल तक अपनी पहुंच का दावा करते हैं। इनसे पूछो कि दुनिया का एक सामान्य ग्लोब भी दोनों हथेलियों से पकड़ सकते हो? ये मनुष्य रूप में कीड़े ही हैं, इनकी बातों से अहंकार की दुर्गंध आती है। दुर्गंध से याद आया। मनुष्यों में ही नहीं, कीड़ों में तथा कुछ जंतुओं में भी दुर्गंध छोड़ने की वृत्ति होती है ताकि आप उनसे दूरी बनाकर रह सकें, उन्हें कोई नुकसान न पहुंचा सकें। भारत जैसे दे...