Skip to main content

मनुष्य-मुखी दुर्गंध कीट, प्रेत-कीट

 मनुष्य-मुखी दुर्गंध कीट,  प्रेत-कीट
(Man faced stink bug (Catacanthus incarnatus) nymph) 

       इच्छाधारी नागिन की काल्पनिक कथा को भव्य कहानी बनाकर  शरीर देवी, ऋणा राय आदि खूबसूरत अभिनेत्रियों के चेहरोंके साथ प्रस्तुत किया गया। लेखक निर्माता और निर्देशकों ने मिल बैठकर ऐसी कथाएं बुनी कि बदलाकुन नागिन किसी का भी रूप ले सकती है। अभी लीना है, अभी लेखा हो जाए, अभी लिपिका हो जाए, अभी ऋषा चाशनी हो जाए। पलक झपकते श्रुति करबद्ध भी हो सकती है तो शरारा आसवानी भी। 

मगर जो कीड़ा मुझे जीवन में पहली बार दिखा, पहली बार जिसका नाम सुना वह तो पुरुषवाची है। नर है। प्रत्येक जीव प्रजाति में नर मादा दो जातियां होती हैं। मगर नर कहने से मनुष्य, आदमी, एडम का ही चेहरा सामने आता है। हालांकि अश्ववदन/हय वदन/ घुड़मुख/ वानरमुख/सिंहमुख मनुष्य भी प्रसिद्ध हैं, जिनके शेष शरीर मनुष्य का केवल मुख किसी अन्य प्रजाति का है। यहां  कीड़े के शरीर में नर मनुष्य का मुख है। इसलिए निर्मुख का अर्थ मनुष्य मुख ले। लिखने की सुविधा से और पढ़ने की सुविधा से। हालांकि 'मैनफेस' का अनुवाद  मनुष्यमुखी ही है। 

      किसी फिल्म में देखा था मैंने इच्छेन्द्र नामक नायक को नायिका के साथ इच्छाधारी नाग के रूप में।  बदला लेने के लिए वे अपने शत्रु के प्रिय व्यक्ति का रूप लेकर उसे फांसकर दंड दे या दिलवा सकते हैं। जाहिर है नाग नामक कीड़ों के दिमाग़ में ये कूड़ा नहीं भरा। आदमी ही फालतू बैठा ये घंटिया खानी बनता रहता है और उससे ज़्यादा फालतू बैठे लोगों के बीच उन्हें बेचकर मुंबई के मालाबार हिल्स में कोठियाँ खड़ी करता है।

इन्हीं नागों में किसी पागल नाग को ईश्वर बनने का अवसर मिल गया होगा जिसने नरमुखी man faced कीड़ा बनाया। वह भी नीले रंग के प्रेत के रूप में। मन फेस्ड बग या निम्फ नरमुखी कीड़ा या प्रेत। नारीमुख नहीं इसलिए प्रेतनी या चुड़ैल नहीं। शक होता है कि यह कोई स्त्री तो नहीं जिसने पुरुषों से बदला लेने के लिए इस कित का निर्माण किया। 

ख़ैर फालतू की कथा पच्चीसी से हमें क्या हम तो इस नरमुखी कीड़ा का अता-पता पता करें। 

मानव-चेहरे वाले बदबूदार कीड़े का वैज्ञानिक नाम कैटाकैंथस इनकारनेटस  है। इसकी पीठ को एंटोमोलॉजिस्टों द्वारा एल्विस प्रेस्ली के जैसा दिखनेवाला  बताया जाता है। एल्विस ऍरन् प्रेस्ली  (१९३५-१९७७)  अमेरिका के एक प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता थे। उनको रॉक एंंड रोल का सम्राट भी कहा जाता है। हमने दोनों (मनुष्य और कीड़े) के चित्र पड़ताल के लिए साथ साथ दिये हैं 

कैटाकांथस  नीचे की ओर इशारा करते हुए काँटोंवाला पेंटाटोमिडे परिवार के भीतर कीटों (कीड़ों) की एक प्रजाति है । इस प्रजाति से संबंधित कीट मेडागास्कर, भारत, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस , पापुआ न्यू गिनी, न्यू कैलेडोनिया, जापान और दक्षिण कोरिया में पाए जाते हैं।

प्रकृति ने हर जीव, पशु, पक्षी, कीट आदि को भरण पोषण एवं सुरक्षात्मक उपकरण (अस्त्र शस्त्र) प्रदान किए हैं। बैलों को सींग दिए हैं, गढ़ों को खुरवाली दुलत्ती मारने की कला, पक्षियों को नुकीली चोंच और पंजे, मछलियों में घड़ियाल को मजबूत जबड़े, बिजली का करंट लगानेवाली मछलिया भी होती हैं। कुछ सांप ज़हर थूंककर संभावित खतरे को घायल और अंधा बना सकते हैं। डंक जीवी ततैया, बिच्छू, मधुमक्खी को कौन नहीं जानता। संकट आने पर काँटे छोड़कर घायल करनेवाली सेही को भी सब जानते हैं, जिससे शेर, तेंदुए, गीदड़ वगैरह दूर ही रहते हैं। संकट भाँपकर छछूंदर भी दुर्गंध छोड़कर अपने शत्रु को भागने पर मज़बूर करती है। 

दुर्गंध छोड़कर अपनी रक्षा के लेनेवाले कुछ कीड़े भी होते हैं। इनके कई प्रकार हैं। इनमें से ही यह नरमुखी कीट भी है। कृपया ध्यान से पढियेगा यह शब्द नरमुखी ही है, अचेतन में छिपे सिंह को बीच में कुदाकर विवाद न करें। साक्षी के लिए चित्र देखें।

मैंने सोचा विद्वानों से साझा कर लूं। आप भी साझा करें।

                                      @१८.१२.२०२६, बुधवार, ०५.२५





Comments

Popular posts from this blog

काग के भाग बड़े सजनी

पितृपक्ष में रसखान रोते हुए मिले। सजनी ने पूछा -‘क्यों रोते हो हे कवि!’ कवि ने कहा:‘ सजनी पितृ पक्ष लग गया है। एक बेसहारा चैनल ने पितृ पक्ष में कौवे की सराहना करते हुए एक पद की पंक्ति गलत सलत उठायी है कि कागा के भाग बड़े, कृश्न के हाथ से रोटी ले गया।’ सजनी ने हंसकर कहा-‘ यह तो तुम्हारी ही कविता का अंश है। जरा तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया है बस। तुम्हें खुश होना चाहिए । तुम तो रो रहे हो।’ कवि ने एक हिचकी लेकर कहा-‘ रोने की ही बात है ,हे सजनी! तोड़मोड़कर पेश करते तो उतनी बुरी बात नहीं है। कहते हैं यह कविता सूरदास ने लिखी है। एक कवि को अपनी कविता दूसरे के नाम से लगी देखकर रोना नहीं आएगा ? इन दिनों बाबरी-रामभूमि की संवेदनशीलता चल रही है। तो क्या जानबूझकर रसखान को खान मानकर वल्लभी सूरदास का नाम लगा दिया है। मनसे की तर्ज पर..?’ खिलखिलाकर हंस पड़ी सजनी-‘ भारतीय राजनीति की मार मध्यकाल तक चली गई कविराज ?’ फिर उसने अपने आंचल से कवि रसखान की आंखों से आंसू पोंछे और ढांढस बंधाने लगी। दृष्य में अंतरंगता को बढ़ते देख मैं एक शरीफ आदमी की तरह आगे बढ़ गया। मेरे साथ रसखान का कौवा भी कांव कांव करता चला आया।...

चुहिया बनाम छछूंदर

डायरी 24.7.10 कल रात एक मोटे चूहे का एनकाउंटर किया। मारा नहीं ,बदहवास करके बाहर का रास्ता खोल दिया ताकि वह सुरक्षित जा सके। हमारी यही परम्परा है। हम मानवीयता की दृष्टि से दुश्मनों को या अपराधियों को लानत मलामत करके बाहर जाने का सुरक्षित रास्ता दिखा देते हैं। बहुत ही शातिर हुआ तो देश निकाला दे देते हैं। आतंकवादियों तक को हम कहते हैं कि जाओ , अब दुबारा मत आना। इस तरह की शैली को आजकल ‘समझौता एक्सप्रेस’ कहा जाता है। मैंने चूहे को इसी एक्सप्रेस में बाहर भेज दिया और कहा कि नापाक ! अब दुबारा मेरे घर में मत घुसना। क्या करें , इतनी कठोरता भी हम नहीं बरतते यानी उसे घर से नहीं निकालते अगर वह केवल मटर गस्ती करता और हमारा मनोरंजन करता रहता। अगर वह सब्जियों के उतारे हुए छिलके कुतरता या उसके लिए डाले गए रोटी के टुकड़े खाकर संतुष्ट हो जाता। मगर वह तो कपड़े तक कुतरने लगा था जिसमें कोई स्वाद नहीं होता ना ही कोई विटामिन या प्रोटीन ही होता। अब ये तो कोई शराफत नहीं थी! जिस घर में रह रहे हो उसी में छेद कर रहे हो!? आखि़र तुम चूहे हो ,कोई आदमी थोड़े ही हो। चूहे को ऐसा करना शोभा नहीं देता। हालांकि शुरू शुरू ...

बह्र पर बहस -१

बहर दी गयी... बहरेरजज़ मख़बून मरफ़ू’ मुख़ल्ला√ मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन 1212 212 122 / /1212 212 122  0 एक साहब ने इस पर प्रतिवाद किया .. ०  ये बह्र रजज़ नहीं है । बहरे रजज़ की मूल अरकान  मुसतफ़इलुन (2212) चार बार हर मिसरे में आती है # ये बहरे मुतक़ारिब है √ बहरे मुतक़ारिब मक़बूज़ असलम सौलह रुकनी  अरकान 121,22,121,22121,22,121,22√ फ़ऊल -फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन । हर मिसरे में 8 बार  दोनों मिसरों में 16 बार ।  (अशोक गोयल)} ० ये नाम पढ़ा मैंने इस बहर का बहर-ए-रजज़ मुसम्मन मख़्बून मुरफ़्फ़ल  मफ़ाइलातुन----मफ़ाइलातुन---मफ़ाइलातुन---मफ़ाइलातुन  12122---------12122-------12122---------12122 (मीरा मनजीत) 0 (अशोक गोयल) मोहतरमा बहरे वाफ़िर ये है  अरकान  मुफ़ा इल तुन ,मुफ़ाइलतुन ,मुफ़ाइलतुन, मुफ़ाइलतुन  12112-12112-12112-12112  इस बह्र में उर्दू में शायद ही किसी ने ग़ज़ल कही हों । #### तमाम उर्दू शायरी में सिवा एक शेर के कहीं कुछ नहीं मिलता । ####### वो शेर हस्बे ज़ैल है ।ये शेर  जनाब तालिब लखनवी मरहूम का है । ****** ...