गैस की समस्या और समाधान
10 नवंबर 2026, मंगलवार
उपभोक्ता की डायरी
उपभोक्ता की डायरी
सोमवार 9 नवम्बर 26 की शाम 9.19 हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (HPCL) का संदेश मेरे नंबर पर आता है कि सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की शिकायत भ्रामक और निराधार है। देश में पर्याप्त ईंधन है। चिंता की कोई बात नहीं है।
उसी दिन (सोमवार 9 नवम्बर 26) उपर्युक्त संदेश के 3 घंटे पहले 6.19 शाम को एक और संदेश एच पी सी एल की ओर से आया था कि आप के अनुरोध पर आपका गैस-आदेश निरस्त किया जाता है।
जबकि इसी दिन (सोमवार 9 नवम्बर 26) सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर उपभोक्ता के ईंधन अनुरोध पर ₹965.5 का कैश मेमो ज़ारी किया गया था।
एक ही दिन ये तीन रंग के संदेश न तो देश की राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करने के लिए हैं, न ये लोककल्याण की भावना से जारी किए गए हैं। इन्हें जनता के बीच ईंधन के न मिलने की बदहबासी का मज़ा लेने के लिए कम्पनी के भेजे हुए संदेश भी नहीं कहा जा सकता। कम्पनी तो नंबर लगाते ही बुकिंग नंबर दे देती है। इसका कोई रहस्य अवश्य होगा कि जिस तारीख़ को कैश मेमो जारी हुआ, उसी तारीख को आठ घण्टे बाद वह तथाकथित रूप से उपभोक्ता के अनुरोध ? पर निरस्त हो गया और उसके तीन घंटे बाद एक आश्वासन आता है कि चिंता न करें देश में ईंधन बहुत है।
सवाल उठता है कि ईंधन बहुत है तो उपभोक्ता के पास जाने की बजाय, कहां जा रहा है? और झूठ क्यों बोला जा रहा है कि उपभोक्ता के अनुरोध पर ईंधन की पूर्ति निरस्त की जाती है? जबकि ईंधन-याचक कोई भी उपभोक्ता गैस निरस्त करने का अनुरोध नहीं कर सकता।
उपभोक्ता गैस एजेंसी के प्रबंधक से संपर्क करता है तो वह स्पष्ट रूप से कहता है कि यह एक कानूनी तरीक़े से गैस आदेश ख़ारिज करने की प्रक्रिया है, ताकि उपभोक्ता और कम्पनी के बीच कोई विवाद न हो। ज़्यादा जानकारी के लिए लैंडलाइन पर कार्यालय से संपर्क करें।
उपभोक्ता लैंड लाइन 'आठ तारा धन 404' पर सम्पर्क करता है। मोबाइल की जावक-ध्वनि होती है- ट्रिंग ट्रिंग, ट्रिंग ट्रिंग...

पर्याप्त अंतराल लेकर यानी अहं-भर प्रतीक्षा करवाने के बाद (तुरंत फोन उठाने से प्रतिष्ठा घटती है) उधर रिसीवर उठता है- 'यह भगवान गैस एजेंसी है। क्या समस्या है?'
उपभोक्ता हैरान। यह तो किसी स्त्री की भन्नाई हुई आवाज़ है। क्या भगवान की एजेंसी में लक्ष्मी जी बैठी हुई हैं?
अभी कल परसों ही दीपावली हुई है। गैस पीड़ित उपभोक्ता ने लक्ष्मी मइया से प्रार्थना की थी कि गैस दिलवा दे माता।
उल्लेख्य है कि गैस की क़िल्लत के कारण लक्ष्मी पूजा में जो पकवान चढ़ाए गए हैं, वह सब बाज़ार से आये हैं। मंहगे पड़े हैं। हालांकि दीपावली पर दो परसेंट मंहगाई भत्ता बढ़ा है, लेकिन चीज़ें बीस परसेंट मंहगी हो गयी हैं। गैस की क़िल्लत के कारण रसोई में चाय तक नहीं बन रही है। खाना ऑन लाइन बुलवाया जा रहा है। पेट ख़राब हो रहे हैं, सबको गैस की समस्या हो गयी है। दवाइयों में गैसेक्स, एंजाइम, पैंटा प्रजोल, हाजमोला, हिंगोली आदि की खपत बढ़ गयी है। रामदेव बाबा जैसे देशभक्त ने दवाओं के दाम दुगुने कर दिए हैं, जबकि 'राम देव' के नाम से करोड़ों का दान उनकी विभिन्न दुकानों और कंपनी को मिल रहा है। फिर तो सिर्फ़ दवाएं बनानेवाली कम्पनियां का हक़ बनता है कि वे दवाओं का दाम बढ़ाएं।
उपभोक्ता यह सब सोचते हुए चुप था। उधर से लक्ष्मी मैडम गरजी - बोलते क्यों नहीं। क्या काम है?
उपभोक्ता : आप लक्ष्मी मैडम बोल रही हैं न?
लक्ष्मी मैडम : फालतू बात मत करो, काम की बात बोलो। यह गैस एजेंसी है, कॉल सेंटर नहीं। जल्दी बोलो।
उपभोक्ता : मैडम कल हमने दिए जलाकर गैस टंकी मिलने की प्रार्थना आप से की थी। बुकिंग तो दस दिन पहले हो गयी थी। टँकी मिलने की रसीद नहीं कटी थी। मैडम आपका बहुत धन्यवाद कि आपने प्रार्थना सुन ली और कल सुबह दस बजे हमारी रसीद काट दी।
मैडम : ठीक है, टंकी भी मिल जायेगी।
उपभोक्ता : कहां से मिल जाएगी मैडम? आपने तो कल शाम के छः बजे ही गैस कैंसिल कर दी और नौ बजे मैसेस भेज दिया कि गैस की समस्या नहीं है, चिंता न करें। ऐसा मज़ाक किसलिए मैडम। हम तो आपके बच्चे हैं, कोई मजाक के रिश्तेदार देवर जीजा नहीं।
मैडम : अभी गैस नहीं आ रही। ट्रक आएगा तो गैस मिल जाएगी। अब दोबारा नंबर लगा दो।

उपभोक्ता : पिछले तीन महीने से यही कर रहे हैं मइया! बुकिंग होती है, रसीद कटती है और बुकिंग कैंसिल हो जाती है। पीछे से जख्म पर नमक छिड़कता हुआ मेसेज आता है कि चिंता न करें, गैस की कोई कमी नहीं है।
उधर से लक्ष्मी मैडम ने रिसीवर पटक दिया। फोन में गला दबाने जैसी आवाज़ आने लगी --- टुयीं टुयीं टुयीं।
उपभोक्ता ने दो तीन बार और फोन लगाने की कोशिश की। वही गला दबने जैसीआवाज़ आयी ---टुयीं टुयीं टुयीं।
ज़ाहिर है कि लक्ष्मी मैडम ने लैंड लाइन रिसीवर बगल में पटक दिया था और फोन कनेक्ट नहीं हो रहा था। मैडम किस किस से उलझेगी।
उपभोक्ता सोचने लगा। साहब ने साल भर पहले ही देशभर को गंदे नाले में जाने की समझाइश दी थी। नहीं गए न? गैस-मिटों (गैस के लिए मिटनेवालों), अब भुगतो।
Dr R Ramkumar, 10.11.26

Comments