Skip to main content

Posts

सभी परिन्दे उड़ जाते हैं पेड़ खड़ा रह जाता है।

नैनपुर की पहचान उमाशंकर के साथ होती है। नैनपुर के सबसे बड़े भूखण्ड के वे स्वामी थे। स्कूल , कारखाने, गोदाम , बिल्डिंग , बैंक भवन ,जीवनबीमा भवन सब उनके थे। सबसे ज्यादा लोग उनके थे । अमीर उनके थे गरीब उनके थे। सभी विभागों के अधिकारी उनके थे। छोटे बड़े कर्मचारी उनके थे। वे अपने एक मित्र के इलाज के सिलसिले में मुबई गए थे। एक होटल में कमरा बुक करा रहे थे। फोन पर बात करते हुए वे एक खराब लिफ्ट के टूटे हुए बाटम से नीच गिर गए। उनके न रहने की खबर नगर को मिली और सब स्तब्ध रह गए। हमने सीखा है सलीक़ा तुम्हीं से जीने का। दर्द सहने की अदा ,ढंग ज़ख़्म सीने का । हादसों और करिश्मों से भरी दुनिया में, मौत दरवाज़ा खुला छोड़ती है ज़ीने का।। 0 रखी तुमने बुनियाद , जब ज़िन्दगी की। अदा हमने सीखी है , तब जिन्दगी की। वो मुस्काते आना , वो मुस्काते जाना, तुम्हें आंखें ढूंढेगी , अब ज़िन्दगी की।। 0 इस मिट्टी का चलन निराला , गिनगिन बोते अनगिन पाते। बीच सड़क का नगर ज़िन्दगी , कितने आते कितने जाते। पत्थर होकर रह जाते हैं , शिलालेख लिखवानेवाले , अमिट वही चेहरे होते जो दिल पर छाप छोड़कर जाते ।। 0 भीड़ भाड़ से भरा रास्ता यहीं पड़ा रह जात...

भटा-भात और ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा

श्रीमान भटा को कौन नहीं जानता। भटाप्रसाद आलूलाल के कनिष्ठ और गोभीरानी के ज्येष्ठ भ्राताश्री हंै। शाकाहार करनेवालों की परम्परा में जैसे अध्यात्म के त्रिदेव हंै, वैसे ही सब्जी में यही तीन देवता प्रसिद्ध हैं। भटे के बारे में कुछ और बातें कहने के पहले भटे पर एक कवितानुमा गद्य या गद्यनुमा कविता या कवितानुमा तुकबाज़ी पढ़ें। कवि कहता है- जैसे जुल्फों को घटा कहते हैं , जैसे जूड़े को जटा कहते हैं , जैसे पीढ़े को पटा कहते हैं , वैसे ही बैंगन को भटा कहते हैं । जैसे ऊंट की करबट होती है वैसे बैंगन की एक थाली होती है ऊंट की करबट को लोग नहीं जानते बैंगन की फितरत को थाली तक नहीं जानती। कहते हैं बैंगन यानी भटा बादी होता है इसकी एलर्जी होती है किसी को सूजन होती है किसी को खुजली होती है सुना है भटा खाकर जो करते हंै यात्रा वो भटक जाते हैं हालांकि ऐसा सुनकर भटा-प्रेमियों के मुंह लटक जाते हैं यानी भटे के कई रूप है ,कई रंग है सब्जियों के राजा आलू के वह संग है ,अंतरंग है यूं तो गोभीरानी का भी भटा साथ निभाता है परन्तु कभी कभी गुरुदेव रवीन्द्र की तरह अकेला ही पतीली में ...

स्वयंवरों का देश

वैश्विक बाजारवाद में संस्कृतियों और परंपराओं को बदला नहीं जाता। उनको उत्पाद की तरह बेचा जाने लगता है। उपभोक्ता इसमें सीधे नहीं जुड़ता है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से उसकी जेबें ढीली हो जाती हैं। मंहगाई इसका साइड इफेक्ट है। मंहगाई एक अनिवार्य घटना है जिसे उपभोक्ता रोक नहीं सकता ,केवल भुगत सकता है। बाजार में उपलब्ध उत्पाद वे चुम्बकीय उपकरण हैं जो अबाध रूप से उपभोक्ताओं के अतिगोपित-अंटियों तक जाते हैं और दुर्निर्वार्यतः मुद्राएं खींच ले आते हंै। सर्वोच्च न्यायालय के पास भी इसकी काट नहीं है। हमें केवल आश्चर्यचकित होने का अधिकार है कि कटघरे में किसी भी व्यक्ति को खड़ा कर सकने की वैधानिक क्षमता और प्रभुता रखनेवाला राष्ट्रीय न्यायालय भी अपने को वैधानिक ऋचाओं के कटघरें में कैद पाता है। प्रजातंत्र में चुनाव एक अनिवार्य सह ऐच्छिक स्वयंवर है। नागरिकों का मौलिक अधिकार है कि वे अपने मनपसंद पार्षद, पंच, सरपंच, विधायक,सांसद का वरण करें। फिर भूल जाएं कि उन्होंने किसका वरण किया है। उनके सारे अधिकार अब अधिग्रहित हो चुके हैं। महिने पंद्रह दिनों में मिट जानेवाले दाग की तरह उनके सारे अधिकार अदृश्य हो चुके हंै।...

मंथरा का दर्शनशास्त्र

रामचरित मानस में कथित तौर पर कैकैयी की दासी मंथरा कहती है: ‘कोइ नृप हो हमहुं का हानी’। यही है मंथरा का दर्शनशास्त्र ? हम देखते है अनुसचिवीय या सचिवीय संततियों का भी यही दर्शनशास्त्र है। या यूं कहें कि मंथरा का जो दर्शनशास्त्र था वह उसके पुत्रों का भी दर्शनशास्त्र है। कहीं लिखा नहीं है कि मंथरा के भी पुत्र हुए और आगे उन्होंने मंथरा-नीति का विधिवत एवं सुदृढ़ संचालन किया। यह लिखने की जरूरत भी नहीं थी और ना है। लिखी हुई चीज़ें अक्सर बेकार हो जाती हैं। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और लिखा हुआ है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा नीतिविशेषज्ञ और सदाचार का विश्वगुरू है। इसके पास जितना लिखित वांग्मय है उतना दुनिया के किसी देश के पास नहीं है। हम इस सब लिखे हुए को कितना मानते हैं? ब्रिटिश संविधान लिखा हुआ नहीं है। परम्परा और मान्यताओं के पहिओं पर चल रहा है और आज भी गतिमय है। सारी दुनिया यह बात मानती है। बात मानने की है। लिखने-पढ़ने की नहीं है। दासीपुत्र विदुर कोई बूकर शूकर को नहीं जानता था। उसने कोई बेस्टसेलर नहीं दिया मगर उसकी नीतियों को द्वापर से अब तक मान्यता प्राप्त है। मंथरा ...

नव वर्ष: किचन के संदर्भ में

किचन में पर्ववत् सन्नाटा है। मैं चाहता हूं नए वर्ष की सरगर्मी और उत्साह मेरे किचन में भी दिखाई दे। मैं बार बार किचन में जाता हूं और मिट्टी तेल के पीपे को उलटता पलटता हूं और निराश हो जाता हूं। मैं जादूगर आनंद या पी सी सरकार होता तो ऐसी निराशा मुझे नहीं होती। मैं एक बार मिट्टी तेल के खाली पीपे को हिलाता और उसे किचन में रखकर बेडरूम में चला जाता। बिस्तर पर पालथी मारकर बीड़ी के चार पांच कश लेता और बुझाकर उसे मिट्टी के एक कुल्हड़ में डाल देता । फिर बड़े इत्मीनान से किचन में घुसता । संजीवकुमार की तरह बांह हिलाकर कमीज की आस्तीनें बिना हाथ लगाए ऊपर सरकाता और झुककर पीपा उठाता । अब पीपा मिट्टी तेल से भरा होता। तालियों की गड़गड़ाहट से किचन भर जाता । ज्यादातर ये तालियां किचन में उपस्थित खाली डिब्बे और पतीलियां , अपने जलने का इंतजार करता स्टोव और केवल बीड़ी पीने के लिए इस्तेमाल की जा रही माचिस की डिबिया ही बजा रही होतीं। किचन में जो मुट्ठी भर भरी भरी सी चीजें होतीं वे अपने आभिजात्य के गर्व में केवल मुंह बनाती या दिखावे के लिए मुस्कुराती। मगर यह तो एक संभावित असंभव कल्पना है। वास्तविकता यह है कि किच...

दो पहियों का फ़र्क़

जीवन में दो का बहुत महत्त्व है। दो आंखें , दो कान , दो हाथ , दो पैर , दो फैफड़े, दो किडनियां आदि और इत्यादि। जिन्हें ज्ञान की कमी नहीं हैं किन्तु समय की कमी है ,जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें जीवन के सूत्र नहीं मालूम, ऐसे लोगों को टीवी देखकर सीखना चाहिए। उसमें सीरियल से विज्ञापन आते हैं जो टीवी को जीवन दान देते हैं। और अधिक गंभीरता से सोचें तो बीवी को भी जीवन प्रदान करते हैं। बहुत ज्यादा गंभीरता से सोचा जा सके तो यहां भी देखिए कि दो का ही महत्त्व है। टीवी और बीवी। गृहस्थी को वास्तविक गृहस्थी का स्वरूप देने में इन दो का ही योगदान है। दोनों के बिना गृहस्थी एकाकी है। एकाकी का अर्थ ही है कि जो दो नहीं हैं। बात को आगे बढ़ाने पर हम देखते हैं कि दो और दो चार होते है। चार का भी बहुत महत्त्व है क्योंकि वह दो का दूना है। किन्तु हे भारतीय दर्शक! आज जो दो है , वह सबसे पहले चार था। मनुष्य जिसका अंश है , वह विष्णु या नारायण चार हाथोंवाला दिखाई देता है। ब्रह्मा के चार मुंह थे। जिसके लिए हम मारामारी करते हैं, वह लक्ष्मी चार हाथोंवाली है। वैज्ञानिक बताते हैं कि आदमी भी पहले चार पैरोंवाला था। पूर्वजों के...

शिल्पा की शादी और खिसिआया हुआ मैं

सुबह रोज की तरह से ज्यादा खराब है। शाल लपेटकर मैं कुहरे में छीजती नुक्कडिया छाबड़ी में फुल चाय के लम्बे गहरे घूंट भर रहा हूं ताकि छाती सिंक जाए। समाने एक टेबल पर टीवी रखा है जो ग्राहको को लुभाने का काम कर रहा है। चााय के घूंट भरकर उसे मैं छाती में महसूस करता हूं और दूसरा घूंट भरने के पहले के अंतराल में टीवी देख लेता हूं। टीवी में शिल्पा की शादी का हो हल्ला है।मैं थोड़ी देर बर्दास्त करता हूं लेकिन जल्दी मेरी चाय कड़वी लगने लगती है। छाबड़ी में टूटी हुई बेंच और गंदा टेबल मुझे बेचैन करने लगते हैं। वे शिल्पा की भव्य शादी के साथ मैच नहीं कर रहे। मैं उठकर घर लौट आता हूं। शिल्पा की शादी मेरे जहन में छूटी हुई चाय की तरह चिपकी चली आती है। ं मुझे समझ नहीं आता कि मौसम इस बुरी तरह खराब है और शिल्पा की शादी हो रही है ? शिल्पा की शादी होने से मौसम खराब है या मौसम खराब है इसलिए शिल्पा शादी कर रही है ,इस बात से मै पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं। शिल्पा की शादी से वैसे भी मेरा कोई लेना देना नहीं है। हां मौसम खराब होने से है। मौसम की खराबी ने मेरा बजट बिगाड़ दिया है। ठंड बुरी तरह बढ़ गई है और बर्फीली सर्दी में नहा...