Skip to main content

मुग़ल गार्डन बनाम अमृत उद्यान

 'मुग़ल गार्डन' बनाम 'अमृत उद्यान







अंतरण ही विकास है । 

राष्ट्रपति भवन का 'मुग़ल गार्डन' हुआ 'अमृत उद्यान'.
*अंतरण = परिवर्तन > नामांतरण, स्थानांतरण, धर्मान्तरण, रूपान्तरण, हस्तांतरण, सत्तान्तरण, ...

सभी प्रकार के अंतरण मुबारक!
0
'अमृत-काल' की 'गणतंत्रीय सूचना' :
प्रतिवर्ष भ्रमणार्थियो के लिए खुलनेवाला 'मुग़ल गार्डन' इस वर्ष  'अमृत उद्यान' (नामांतरण) होने के बाद ही  31 जनवरी 2023 से खुलेगा।

सामान्य जानकारियां शेष नागरिकों के लिए :

1. 'भारतीय राष्ट्रपति भवन' के अंदर, रायसीना हिल्स पर 15 एकड़ में स्थित है मुग़ल गार्डन। 
2. 26 जनवरी 2023 से 'मुग़ल गार्डन' का नाम  'अमृत उद्यान' कर दिया गया है।
3. 'मुग़ल गार्डन' का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था.
4.  वास्तुकार सर एडवर्ड लुटियन्स ने 'राष्ट्रपति भवन' और 'मुग़ल गार्डन' को डिजाइन किया था।
5. 'राष्ट्रपति भवन' का 'मुग़ल गार्डन' 2023 के तक अपनी सुंदरता के लिए काफ़ी चर्चित रहा है। कहा जाता है कि इसमें "राष्ट्रपति भवन की आत्मा निवास करती है।" (साहित्यिक अभिव्यंजनात्मक कथन)
6. इसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यहां 138 तरह के गुलाब, 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप बल्ब और 70 अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 5 हजार मौसमी फूलों की प्रजातियां हैं।
7. स्वतंत्र होने के बाद भारत  के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आम लोगों के लिए इसे खुलवाया था।
8. अब 'अमृत उद्यान' 'अमृत काल' की उपलब्धि के रूप में खुलेगा जिसमें जगह जगह Q R code  लगाये जायेेंगे, जिसके आधार पर भ्रमणार्थी आवश्यक जानकारी ले पाएंगे। इस टेक्निकल सुविधा के साथ ही गाइड भी रहेंगे जो आवश्यक जानकारी देंगे।

31 जनवरी 2023 की प्रतीक्षा में आपका अपना 'अमृत उद्यान'।

० 
नोट : इस जानकारी में बार बार 'मुग़ल गार्डन' दोहराने के लिये क्षमा करें। दरअसल अब कभी अंग्रेजों द्वारा बनाये गये 'मुग़ल गार्डन' को हम आगे से 'मुग़ल गार्डन' नहीं कह पाएंगे न, इसलिये।


Comments

अमृत उद्यान की विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देता आलेख ।
बढ़िया जानकारी देता आलेख!
Rupa Singh said…
अमृत उद्यान के विषय में अच्छी जानकारी।
Sudha Devrani said…
सुंदर जानकारी अमृत उद्यान की ।
"अमृत उद्यान" का परिचय कराती रचना
सार्थक सृजन के लिए
अभिनन्दन !
Sweta sinha said…
ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आभार।
नई जानकारी देती पोस्ट के लिए धन्यवाद। अब दिल्ली गया तो घूमने का प्रयास रहेगा।
Dr.R.Ramkumar said…
सभी मित्रों का हार्दिक आभार उत्साहवर्धन हे
तु

Popular posts from this blog

काग के भाग बड़े सजनी

पितृपक्ष में रसखान रोते हुए मिले। सजनी ने पूछा -‘क्यों रोते हो हे कवि!’ कवि ने कहा:‘ सजनी पितृ पक्ष लग गया है। एक बेसहारा चैनल ने पितृ पक्ष में कौवे की सराहना करते हुए एक पद की पंक्ति गलत सलत उठायी है कि कागा के भाग बड़े, कृश्न के हाथ से रोटी ले गया।’ सजनी ने हंसकर कहा-‘ यह तो तुम्हारी ही कविता का अंश है। जरा तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया है बस। तुम्हें खुश होना चाहिए । तुम तो रो रहे हो।’ कवि ने एक हिचकी लेकर कहा-‘ रोने की ही बात है ,हे सजनी! तोड़मोड़कर पेश करते तो उतनी बुरी बात नहीं है। कहते हैं यह कविता सूरदास ने लिखी है। एक कवि को अपनी कविता दूसरे के नाम से लगी देखकर रोना नहीं आएगा ? इन दिनों बाबरी-रामभूमि की संवेदनशीलता चल रही है। तो क्या जानबूझकर रसखान को खान मानकर वल्लभी सूरदास का नाम लगा दिया है। मनसे की तर्ज पर..?’ खिलखिलाकर हंस पड़ी सजनी-‘ भारतीय राजनीति की मार मध्यकाल तक चली गई कविराज ?’ फिर उसने अपने आंचल से कवि रसखान की आंखों से आंसू पोंछे और ढांढस बंधाने लगी। दृष्य में अंतरंगता को बढ़ते देख मैं एक शरीफ आदमी की तरह आगे बढ़ गया। मेरे साथ रसखान का कौवा भी कांव कांव करता चला आया।...

चुहिया बनाम छछूंदर

डायरी 24.7.10 कल रात एक मोटे चूहे का एनकाउंटर किया। मारा नहीं ,बदहवास करके बाहर का रास्ता खोल दिया ताकि वह सुरक्षित जा सके। हमारी यही परम्परा है। हम मानवीयता की दृष्टि से दुश्मनों को या अपराधियों को लानत मलामत करके बाहर जाने का सुरक्षित रास्ता दिखा देते हैं। बहुत ही शातिर हुआ तो देश निकाला दे देते हैं। आतंकवादियों तक को हम कहते हैं कि जाओ , अब दुबारा मत आना। इस तरह की शैली को आजकल ‘समझौता एक्सप्रेस’ कहा जाता है। मैंने चूहे को इसी एक्सप्रेस में बाहर भेज दिया और कहा कि नापाक ! अब दुबारा मेरे घर में मत घुसना। क्या करें , इतनी कठोरता भी हम नहीं बरतते यानी उसे घर से नहीं निकालते अगर वह केवल मटर गस्ती करता और हमारा मनोरंजन करता रहता। अगर वह सब्जियों के उतारे हुए छिलके कुतरता या उसके लिए डाले गए रोटी के टुकड़े खाकर संतुष्ट हो जाता। मगर वह तो कपड़े तक कुतरने लगा था जिसमें कोई स्वाद नहीं होता ना ही कोई विटामिन या प्रोटीन ही होता। अब ये तो कोई शराफत नहीं थी! जिस घर में रह रहे हो उसी में छेद कर रहे हो!? आखि़र तुम चूहे हो ,कोई आदमी थोड़े ही हो। चूहे को ऐसा करना शोभा नहीं देता। हालांकि शुरू शुरू ...

बह्र पर बहस -१

बहर दी गयी... बहरेरजज़ मख़बून मरफ़ू’ मुख़ल्ला√ मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन 1212 212 122 / /1212 212 122  0 एक साहब ने इस पर प्रतिवाद किया .. ०  ये बह्र रजज़ नहीं है । बहरे रजज़ की मूल अरकान  मुसतफ़इलुन (2212) चार बार हर मिसरे में आती है # ये बहरे मुतक़ारिब है √ बहरे मुतक़ारिब मक़बूज़ असलम सौलह रुकनी  अरकान 121,22,121,22121,22,121,22√ फ़ऊल -फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन । हर मिसरे में 8 बार  दोनों मिसरों में 16 बार ।  (अशोक गोयल)} ० ये नाम पढ़ा मैंने इस बहर का बहर-ए-रजज़ मुसम्मन मख़्बून मुरफ़्फ़ल  मफ़ाइलातुन----मफ़ाइलातुन---मफ़ाइलातुन---मफ़ाइलातुन  12122---------12122-------12122---------12122 (मीरा मनजीत) 0 (अशोक गोयल) मोहतरमा बहरे वाफ़िर ये है  अरकान  मुफ़ा इल तुन ,मुफ़ाइलतुन ,मुफ़ाइलतुन, मुफ़ाइलतुन  12112-12112-12112-12112  इस बह्र में उर्दू में शायद ही किसी ने ग़ज़ल कही हों । #### तमाम उर्दू शायरी में सिवा एक शेर के कहीं कुछ नहीं मिलता । ####### वो शेर हस्बे ज़ैल है ।ये शेर  जनाब तालिब लखनवी मरहूम का है । ****** ...