Skip to main content

प्रधान मंत्री पद

#प्रधानमंत्री_पद

इन दिनों प्रतिष्ठित नाम, पदनाम और विशेषण कलंकित किये जा रहे हैं...योगी, साधु, साध्वी, चौकीदार, ... अगर इस सब से प्रेरित होकर कोई अपराधी थाने के सामने या जेल के भीतर खुद को थानेदार बताए तो दोषी कौन?

राजनीतिक लोगों को सांवैधनिक पद के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिये। सुप्रीम कोर्ट को अपने निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेना चाहिए।

महामहिम राष्ट्रपति सर्वोच्च सांवैधानिक पद है... किसी दल के राजनैतिक दवाब के चलते उसे अन्य किसी पद के साथ स्थानापन्न करना संविधान और राष्ट्रपति पद का अपमान है।

इसी प्रकार  प्रधानमंत्री भी गरिमामय सांवैधनिक पद है। किसी भी प्रधानमंत्री को यह अधिकार नही है कि उस पद को किसी अन्य पद से स्थानापन्न करे। ऐसा करना विधान द्रोह है। अगर पदनाम परिवर्तित ही करना है तो संसद में वैसा बिल ले आएं कि कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री बनते ही राष्ट्रीय पदों के साथ खिलवाड़ करने का अधिकारी हो जाता है। सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रहित में यह अवश्य देखना चाहिए। चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाने चाहिए कि पदों को लांछित करनेवाला व्यक्ति विधिश: दंडनीय हो।

कलेक्टर, शिक्षक, भृत्य सभी की विधिमान्य स्थिति है। कोई कलेक्टर शिक्षक कहकर क्लास लेने का अधिकारी हो जाता है तो उसे भृत्य होकर झाड़ू भी लगानी चाहिए और उस दिन का प्रभार किसी सामान्य मानसिक स्थिति वांले होशमंद अधिकारी को दे देना चाहिए।

किसी राजनैतिक दल को लाभ पहुंचाने के लिए कोई बड़े पद पर बैठा व्यक्ति स्वयं को सफाई कर्मी बना ले, कोई आपत्ति नहीं। किन्तु इसके साथ ही वह पद से अवकाश लेकर अपना पद किसी स्वस्थ व्यक्ति को सौंप कर नीचे उतर जाए। जिस पद की देश को आवश्यकता है, उस पद को बहुरूपियों की तरह, दोहरे चरित्र खेलकर नहीं सम्हाला जा सकता। देश को गंभीर व्यक्ति चाहिए, मसखरा नहीं।

हालांकि इस तरह का स्वस्थ  व्यक्ति दिख भी नहीं रहा। इसका मतलब यह भी नहीं कि चुनाव आयोग उम्मीदवारों की तरफ से आंखें ही मूंद ले।

और हां, मतदाता खुल कर निर्णय दे कि कैसे व्यक्ति को किस चरित्र के साथ वे बागडोर सौंपना चाहते हैं। अगर राजनीति के पास चरित्रवान उम्मीदवार है ही नहीं तो #नोटा भी तो #मतदान ही है। #गलत_नेतृत्व_से_व्यवस्था_विहीन_समाज_श्रेष्ठ_है। #आंधी_और_तूफान, #मजबूत_मकान_बनाने_की_समझ, #बस्ती_को #ज़रूर_देगी।

नोट : कृपया इस पर बहस करने की बजाय वोटिंग मशीन में फैसला दर्ज करें।

Comments

Popular posts from this blog

काग के भाग बड़े सजनी

पितृपक्ष में रसखान रोते हुए मिले। सजनी ने पूछा -‘क्यों रोते हो हे कवि!’ कवि ने कहा:‘ सजनी पितृ पक्ष लग गया है। एक बेसहारा चैनल ने पितृ पक्ष में कौवे की सराहना करते हुए एक पद की पंक्ति गलत सलत उठायी है कि कागा के भाग बड़े, कृश्न के हाथ से रोटी ले गया।’ सजनी ने हंसकर कहा-‘ यह तो तुम्हारी ही कविता का अंश है। जरा तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया है बस। तुम्हें खुश होना चाहिए । तुम तो रो रहे हो।’ कवि ने एक हिचकी लेकर कहा-‘ रोने की ही बात है ,हे सजनी! तोड़मोड़कर पेश करते तो उतनी बुरी बात नहीं है। कहते हैं यह कविता सूरदास ने लिखी है। एक कवि को अपनी कविता दूसरे के नाम से लगी देखकर रोना नहीं आएगा ? इन दिनों बाबरी-रामभूमि की संवेदनशीलता चल रही है। तो क्या जानबूझकर रसखान को खान मानकर वल्लभी सूरदास का नाम लगा दिया है। मनसे की तर्ज पर..?’ खिलखिलाकर हंस पड़ी सजनी-‘ भारतीय राजनीति की मार मध्यकाल तक चली गई कविराज ?’ फिर उसने अपने आंचल से कवि रसखान की आंखों से आंसू पोंछे और ढांढस बंधाने लगी। दृष्य में अंतरंगता को बढ़ते देख मैं एक शरीफ आदमी की तरह आगे बढ़ गया। मेरे साथ रसखान का कौवा भी कांव कांव करता चला आया।...

चुहिया बनाम छछूंदर

डायरी 24.7.10 कल रात एक मोटे चूहे का एनकाउंटर किया। मारा नहीं ,बदहवास करके बाहर का रास्ता खोल दिया ताकि वह सुरक्षित जा सके। हमारी यही परम्परा है। हम मानवीयता की दृष्टि से दुश्मनों को या अपराधियों को लानत मलामत करके बाहर जाने का सुरक्षित रास्ता दिखा देते हैं। बहुत ही शातिर हुआ तो देश निकाला दे देते हैं। आतंकवादियों तक को हम कहते हैं कि जाओ , अब दुबारा मत आना। इस तरह की शैली को आजकल ‘समझौता एक्सप्रेस’ कहा जाता है। मैंने चूहे को इसी एक्सप्रेस में बाहर भेज दिया और कहा कि नापाक ! अब दुबारा मेरे घर में मत घुसना। क्या करें , इतनी कठोरता भी हम नहीं बरतते यानी उसे घर से नहीं निकालते अगर वह केवल मटर गस्ती करता और हमारा मनोरंजन करता रहता। अगर वह सब्जियों के उतारे हुए छिलके कुतरता या उसके लिए डाले गए रोटी के टुकड़े खाकर संतुष्ट हो जाता। मगर वह तो कपड़े तक कुतरने लगा था जिसमें कोई स्वाद नहीं होता ना ही कोई विटामिन या प्रोटीन ही होता। अब ये तो कोई शराफत नहीं थी! जिस घर में रह रहे हो उसी में छेद कर रहे हो!? आखि़र तुम चूहे हो ,कोई आदमी थोड़े ही हो। चूहे को ऐसा करना शोभा नहीं देता। हालांकि शुरू शुरू ...

बह्र पर बहस -१

बहर दी गयी... बहरेरजज़ मख़बून मरफ़ू’ मुख़ल्ला√ मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन 1212 212 122 / /1212 212 122  0 एक साहब ने इस पर प्रतिवाद किया .. ०  ये बह्र रजज़ नहीं है । बहरे रजज़ की मूल अरकान  मुसतफ़इलुन (2212) चार बार हर मिसरे में आती है # ये बहरे मुतक़ारिब है √ बहरे मुतक़ारिब मक़बूज़ असलम सौलह रुकनी  अरकान 121,22,121,22121,22,121,22√ फ़ऊल -फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन -फ़ऊल-फ़ेलुन । हर मिसरे में 8 बार  दोनों मिसरों में 16 बार ।  (अशोक गोयल)} ० ये नाम पढ़ा मैंने इस बहर का बहर-ए-रजज़ मुसम्मन मख़्बून मुरफ़्फ़ल  मफ़ाइलातुन----मफ़ाइलातुन---मफ़ाइलातुन---मफ़ाइलातुन  12122---------12122-------12122---------12122 (मीरा मनजीत) 0 (अशोक गोयल) मोहतरमा बहरे वाफ़िर ये है  अरकान  मुफ़ा इल तुन ,मुफ़ाइलतुन ,मुफ़ाइलतुन, मुफ़ाइलतुन  12112-12112-12112-12112  इस बह्र में उर्दू में शायद ही किसी ने ग़ज़ल कही हों । #### तमाम उर्दू शायरी में सिवा एक शेर के कहीं कुछ नहीं मिलता । ####### वो शेर हस्बे ज़ैल है ।ये शेर  जनाब तालिब लखनवी मरहूम का है । ****** ...