Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

श्मशान चंपा

    श्मशान चंपा *            आज 1 जनवरी 2026, रविवार संत  रविदास जयंती यानी  माघी पूर्णिमा है।  सुबह से सोशल मीडिया में संत रविदास जयंती की बधाइयां और शुभकामनाएं प्रकाशित हुई शुर हो गयी हैं।       संत रविदास जयंती, माघी पूर्णिमा मेरी मां की पुण्य तिथि भी है। इसलिए जब भी रविदास जयंती की सुगमुगाहट होती है, मेरी मां का जाने का हौल जाग जाता है।            6 फरवरी 1993 का शीतल बासन्ती दिन है।            महाविद्यालयीन साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधि का प्रभारी होने का नाते मैं वार्षिक स्नेह सम्मेलन की तैयारी करवा रहा हूं। धूप में गुलाबी गर्माहट आ चुकी है। युवाओं के चेहरों पर मिठास समुद्री किनारों की रेत पर जमे नमक की तरह दमक रही है।  कहीं लोकनृत्य, कहीं लोकगायन, कहीं प्रहसन, कहीं आर्केस्ट्रा के साथ गायन आदि का अभ्यास चल रहा है। सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी रुचि के अनुकूल अपनी-अपनी कला को पूरी तन्मयता, मनोयोग, उत्तरदायित्व और महत्वाकांक्षा के साथ निखारने में लगे ...