भुवनगिरि दुर्ग
भुवनगिरि क़िला, फोर्ट या दुर्ग (भोंगिर फोर्ट) तेलंगाना के यदाद्री (यादवाद्रि)-भुवनगिरी ज़िले में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 1000 साल पुराना यह ऐतिहासिक क़िला एक विशाल एकल (single)अंडाकार चट्टान पर बना हुआ है। दक्षिण से यह कछुए जैसा और पश्चिम से सोते हुए हाथी जैसा दिखाई देता है।
इसे 1076 ईसवी में पश्चिमी चालुक्य राजा त्रिभुवनमल्ला विक्रमादित्य षष्ठम ने बनवाया था, जिसके नाम पर इसका नाम 'त्रिभुवनगिरी' और बाद में 'भोंगिर' पड़ा।
इस पर चालुक्य, काकतीय रानी रुद्रमादेवी, बहमनी सुल्तान, कुतुब शाही और निजाम राजवंशों का क्रमशः शासन रहा।
किंवदंति है कि भुवनगिरि क़िले में ऐसी भूमिगत सुरंगें थीं जो गोलकुंडा क़िले से जुड़ी थीं। दुर्ग तक पहुँचने के लिए पर्यटकों को चट्टानों और सीढ़ियों पर करीब 500 फीट की रोमांचक चढ़ाई करनी पड़ती है।

Comments