Skip to main content

धनतेरस

दुनिया भर के तमाम मित्रों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं।

आज धनतेरस है। दीपावली के पखवाड़े की त्रयोदशी को ही धनतेरस कहा जाता है। दीपावली लक्ष्मी पूजन की अमावस्या है , धनतेरस खरीद फरोख्त की संध्या है।
पर्वों , त्यौहारों और हमारी सामाजिकता के बनने, प्रचलित होने और विकसित होने के बहुविध आयाम हैं। बरसात हमारे रहन सहन और घरगृहस्थी पर जो कीचड़ उछालती है वह हम दुर्गोत्सव के रावणवध तक किसी तरह वैसा ही रहने देते हैं। फिर शुरू होता है साफ़ सफाई का दौर। जो प्रायः तीसरा को और उसके बाद शुद्धिकरण के साथ होता है। फिर जाते हैं गंगा , जहां दशगात्र और द्वादशी आदि तर्पणादि के क्रियाकर्म कार्यक्रम के रूप में क्रमवार निपटाये जाते हैं। फिर होती है तेरहीं जिसे गंगाजली पूजन भी कहते हैं। इस दिन समाज के साथ बैठकर खाना खाया जाता है और मृतक को बताया जाता है कि आज तुम्हारे मरने पर हमें और समाज को विश्वास हो गया और हमारे सारे रिश्ते नाते लेनदेन वाद व्यवहार सब समाप्त। तुम अब कहीं भी सुविधानुसार जन्म ले सकते हो। रावण के परिवार में इन पंद्रह दिनों में यही हुआ होगा।
किन्तु दीपावली तो राम के अयोध्या , अपनी राजधानी लौटने का उत्सव है। राम अमावस्या के दिन अयोध्या लौटे होंगे। रात को उनके लौटने की खुशी में दिये जलाए गए और खूम धूम से नगाड़े तुरही शंख आदि ध्वन्यात्मक वस्तुएं बजायी गई होंगी ताकि हर्ष दिगदिगन्त तक प्रसारित हो सके। आज इन सब का सामान्यीकरण फटाखों में हो गया है। मतलब ये हैं कि दीपावली रामागमन का हर्षोत्सव है।
धनतेरस क्या है? राम के चौदह वर्षों को रामानुयायी गिन रहे थे। पंद्रह दिन पहले से तैयारियां आरंभ हो गई होंगी। लीपना , पोतना , साज सजावट , बंदनवार , दिए पोनी सब एकत्र किये जाते रहे होंगे। दो दिन पहले ही सब काम , सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है , इसके संकेत के लिए धनतेरस के दिए जलाए गए होंगे। बात गले नहीं उतरी न। गले के नीचे धन तेरस नहीं जाता। जाती तो दीपावली की लक्ष्मी पूजा भी नहीं है। दीपावली साधे सीधे लक्ष्मी पूजन है तो धनतेरस धन इत्यादि एकत्र करने और संपत्ति खरीदने और धान वगैरह की उगाही का दिन हो सकता है, सन्ध्या हो सकती है।
परन्तु यह धनवंतरी वैद्य महोदय की जयंती भी है। स्वस्थ ऋतु के आंरभ होने की घोषणा। स्वास्थ्य का अनुष्ठान , स्वास्थ्य महोत्सव। इन पंक्तियों के लिखने के दौरान अखबारवाला अखबारों के पुलिन्दा घर के अंदर पैठा चुका है जो मेरे पास आ चुके हैं। अखबारों के मुखपृष्ठ जनरुचि के अनुसार ‘दीपावली की शुरुआत आज से’ यानी धनतेरस से या धनतेरस आज , पूजे जाएंगे धन्वंतरी -कुबेर’ जैसी हेडलाइंस से भरे पड़े हैं। ये अखबार स्मरण करा रहे हैं कि समुद्र मंथन से आयुर्वेद के प्रणेता धन्वंतरी आज ही उत्पन्न हुए। धन्वन्तरी महर्षि ने संसार को औषधियों का अमृत दिया। अमृत के शाब्दिक अर्थ पर जाइएगा तो बहक जाइएगा। अमृत को रसायन या प्राश समझिएगा तो सम्हल जाइएगा।
सम्हलने के बाद एक दूसरे प्रकरण पर नजर जाती है। आज का दिन धन-धान्य के अधिष्ठाता कुबेर का भी अवतरण पर्व है। इस दिन कुबेर की प्रतीक बहुमूल्य सामग्रियां द्रव्य इत्यादि संग्रहित करने से वे चिरकाल तक स्थिर रहती हैं। बहुत वर्षों से प्रतीक्षित एक सोफा हम बुक कर आए हैं। आज दोपहर के पहले वह आ जाएगा। सोफा हमारे लिए बहुमूल्य सामग्री है। चिरकाल तक का तो पता नहीं पर दूकानदार कहता है कि हमारे पु़त्र-पुत्रियों के पुत्र-पुत्रियां इसपर बैठेंगे , इतना मजबूत और टिकाऊ है। दूकानदार जानबूझकर झूठ बोलता है ताकि आज का अभी चल जाए वर्ना वह जानता है कि पीढ़ियों की रुचियां बदलती हैं। और चाहता भी है कि नयी पीढ़ी आए जिन्हें फैंसी आइटम पसंद हैं। हमें भी पता है कि कल जब हम नहीं होंगे तब यह सोफा , नए सोफे में बदल जाएगा।
परिवर्तनशीलता की व्यावहारिता के चलते शाश्वत और चिरकाल जैसे मादक शब्दों पर मेरा कभी भरोसा नहीं रहा। इसलिए मैं ‘यावत जीवेत सुखं जीवेत’ को सार्थक और चारु वाक्य मानकर सोफे पर जीवन पर्यन्त बैठूंगा इतना तो तय है। कुबेर का पता नहीं , उनसे मेरी प्रायः नहीं पटी। मैं राजनीति में नहीं हू , कोई उद्योग मेरा नहीं है , मैं एन जी ओ भी नहीं चलाता।
बहरहाल , आज धनतेरस को केवल धन्वंतरी की ही नहीं , कुबेर की भी जयंती है। एक तीसरा शुभ मुहुर्त भी , कहते हैं कि आज है। श्रीवत्स योग आज ही है। इसके होने से धनतेरस का महत्व बढ़ जाता है। लक्ष्मी जी के प्रभु हैं ये। शायद यही कारण है इस वर्ष धनतेरस दो दिन मनाई जाएगी। आज और कल।
हम देख रहे हैं कि एक ही दिन कइयों का जन्म दिन हो सकता है। एक साथ कई संयोग हो सकते हैं। कई प्रसंगों के पर्व हो सकते हैं। होते ही है। कुछ लोग मनगढन्त किस्से भी गढ़ते हैं। किस्से हालांकि मनगढ़ंत ही होते हैं। आज भी होते हैं।
खोजी महाशयों में एक बहु-आशयी सज्जन हैं, उनके अनुसार धनतेरस ‘धन की तेरही’ हैं। तेरही की तरह फिजूलखर्ची है। उनके अनुसार ‘तेरहीं यानी मृतक की आत्मशांति के लिए मृत्युभोज का व्यर्थ सामाजिक आयोजन।’ इसके दो दिन बाद ‘बची खुची लक्ष्मी’ का पूजन, उससे क्षमा याचना , उससे प्रार्थना कि तुम थीं तो यह सब किया , यह सब किया ; इसलिए तुम बनी रहो। हम पर अपनी कृपा बरसाती रहो।
एक और सार्थक तर्क वे दिया करते हैं। इस स्वस्थ ऋतु में जब तुम आरोग्य के देव धन्वंतरी का जन्मोत्सव मना रहे हो और लक्ष्मी पूजन कर रहे हो तो करोड़ों के पटाखे फोड़कर वातावरण और पर्यावरण क्यों दूषित कर रहे हो ? लक्ष्मी की बर्बादी क्यों कर रहे हो ?

हमारी सामान्य जनता इस पचड़ और उधेड़बुन में नहीं पड़ती। क्या , क्यों, किसलिए , कबसे , कैसे , इससे किसको लेना देना ? कौन करता है इसकी फिक्र ? ये सब खुचड़ खाली बैठे बैठेठाले निठल्लों की है। जिन बुद्धुओं को लगता है कि उनके पास बुद्धि है वे ये सब बोदी जुगालियां करते हैं। बाकी लोग डूबकर आनंद लेते और देते हैं।
एतदर्थ, आस्थावान और उत्साह-समर्थ जनता के लिए एक समय सारणी प्रकाशित की गई है। पंडितजन कार्यक्रम अधिकारी के रूप में यह समय सारणी या कार्यक्रम बनाते और संचालित करते हैं। व्यापारी लोग लेनदेन के मुख्य अंको में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन यानी रोल प्ले करते हुए प्रभावशाली अभिनय करते हैं।
समय सारणी निम्नानुसार है-

धनतेरस के दिन

सुबह 9 बजे से 10.45 तक इलैक्ट्रानिक्स , भूमि , भवन की खरीद ;
दोपहर 1.36 से 3.01 तक सभी प्रकार के चैपहिए या दुपहिए ;
अपरान्ह 3.01 से 4.27 तक स्वर्ण , भूमि , भवन ;
शाम 4.27 से 5.55 तक रासायनिक , सजावट , मनोरंजन की वस्तुएं ;
शाम 5.55 से 7.28 तक वाहन की खरीद।
इस बीच 10.30 से 136 का समय शायद भोजन वगैरह के लिए हो सकता है। इसी प्रकार सन्ध्या 7.28 के बाद का समय ग्राहकों की समझदारी पर छोड़ दिया गया है।

हमारा त्यौहारिक वाणिज्य प्रबंधन भी कितना चौकस है जरा देखिए। बस देखते रहिए और कुछ न कहिए। आप देखेंगे कि हमारे अभावों और हमारे सामर्थ्य ने कई किस्से गढ़े हैं , कई कहानियां बुनी हैं। हमारी पीढ़ियों ने ये कहानियां अपनी अपनी रुचि से सहेजी और चुनी हैं। नई पीढ़ी इसे परम्परा के रूप में याद करती है और मनाती है। इसमें नयी झारलें लगाती है , नये रोगन करती है। यही उत्सव है। उत्सव से उत्साह का सीधा संबंध है। हम सब यही करते रहे हैं यही करे। इसलिए ..शुभ धनतेरस , शुभ दीपावली।
24.10.11

Comments

हमारा त्यौहारिक वाणिज्य प्रबंधन भी कितना चौकस है जरा देखिए। बस देखते रहिए और कुछ न कहिए। आप देखेंगे कि हमारे अभावों और हमारे सामर्थ्य ने कई किस्से गढ़े हैं, कई कहानियां बुनी हैं...

क्या बात है...
आपको व आपके परिवार को दीपावली कि ढेरों शुभकामनायें
जानकारी वर्द्धक आलेख ..दीपावली की शुभकामनाएँ !!
बहुत सी जानकारी देता लेख ..

दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें
दीवाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ|
सुबह 9 बजे से 10.45 तक इलैक्ट्रानिक्स , भूमि , भवन की खरीद ;
दोपहर 1.36 से 3.01 तक सभी प्रकार के चैपहिए या दुपहिए ;
अपरान्ह 3.01 से 4.27 तक स्वर्ण , भूमि , भवन ;

अरे...! रामकुमार जी हमने तो कुछ खरीदा ही नहीं ......
अब ......????
लक्ष्मी नाराज तो नहीं हो जाएगी .....:))
jankariyon se bhara lekh bahut achchha laga .
aapko deepawali ki bahut bahut shubhkamnayen
rachana
Dr.R.Ramkumar said…
हरकीरत जी!
यह तो उनसे पूछिए जिन्होंने यह टाइमटेबल बनाया। इस टाइम टेबल के अनुसार तो किसी ने कुछ नहीं किया होगा। व्यापार में कहां चलता है और चलता कौन है टाइम टेबल से। सबका अपना टाइम टेबल होता है।
रही लक्ष्मीजी के नाराज होने की बात तो मैंने सुना है कि सरस्वतीपुत्रों या पुत्रियों से वे हमेशा नही तो प्रायः नाराज रहती है। ननद भौजाई का रिश्ता है दोनों का।
मगर आप न डरें। आप तो ब्रह्माणी है। ‘हर’ की ‘कीरत’ हैं, हरकीर्ति है। महादेव की बहन हैं, सरस्वती है। ब्रह्मा की बहन लक्ष्मी हैं। भाई को यह मैटर सौंप दिया जाएगा। इसे ब्रह्मा जी संभाल लेंगे। यानी विधाता देख लेंगे। आमीन।

रवि भाई , रचना जी, संगीता पुरी जी , संगीता स्वरूप गीत जी , ब्लागर ललित जी, अनुपमा जी और हरकीरत जी तथा रचना द्वि जी!!
आप सबका धन्यवाद और आपको धनतेरस से लेकर एकादशी तक सभी दिनों की खरीदने से जलाने तक और मंडई इत्यादि मनाने पिकनिक आदि जाने और अभ्यारण्य अगर आसपास हें तो वहां तक जाने और आनंद मनाने की शुभकामनाएं।
शुक्रिया रामकुमार जी ,
मेरी तरफ से पैरवी करने की ....:))

अच्छा अब पता चला ये कवि थैला लेकर क्यों घूमते हैं .....:))
Dr.R.Ramkumar said…
हरकीतर जी!
कवियों के बारें में मैं क्या कहूं ? फिर आपके सामने ?

वैसे आजकल सुना है कुछ दांत खाने के होते हैं जो दिखानेवाले से भिन्न होते हैं
आपका पोस्ट अच्छा लगा । .मेरे नए पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।
daanish said…
जानकारी
मनोरंजक होने के साथ साथ
ज्ञान वर्द्धक भी है ...
आभार .
Unknown said…
धनतेरस पूजा विधि
धनवंतरी को भगवान विष्णु का अंशावतार बताया गया है। समुद्र मंथन के समय जब देवता और दानव समुद्र मंथन कर रहे थे। हाथ में अमृत का कलश लिए भगवान धनवंतरी रत्न के रूप में प्रकट हुए।
a href="http://www.dishanirdesh.in/dhanteras-puja-vidhi/

Popular posts from this blog

तोता उड़ गया

और आखिर अपनी आदत के मुताबिक मेरे पड़ौसी का तोता उड़ गया। उसके उड़ जाने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। वह दिन भर खुले हुए दरवाजों के भीतर एक चाौखट पर बैठा रहता था। दोनों तरफ खुले हुए दरवाजे के बाहर जाने की उसने कभी कोशिश नहीं की। एक बार हाथों से जरूर उड़ा था। पड़ौसी की लड़की के हाथों में उसके नाखून गड़ गए थे। वह घबराई तो घबराहट में तोते ने उड़ान भर ली। वह उड़ान अनभ्यस्त थी। थोडी दूर पर ही खत्म हो गई। तोता स्वेच्छा से पकड़ में आ गया। तोते या पक्षी की उड़ान या तो घबराने पर होती है या बहुत खुश होने पर। जानवरों के पास दौड़ पड़ने का हुनर होता है , पक्षियों के पास उड़ने का। पशुओं के पिल्ले या शावक खुशियों में कुलांचे भरते हैं। आनंद में जोर से चीखते हैं और भारी दुख पड़ने पर भी चीखते हैं। पक्षी भी कूकते हैं या उड़ते हैं। इस बार भी तोता किसी बात से घबराया होगा। पड़ौसी की पत्नी शासकीय प्रवास पर है। एक कारण यह भी हो सकता है। हो सकता है घर में सबसे ज्यादा वह उन्हें ही चाहता रहा हो। जैसा कि प्रायः होता है कि स्त्री ही घरेलू मामलों में चाहत और लगाव का प्रतीक होती है। दूसरा बड़ा जगजाहिर कारण यह है कि लाख पिजरों के सुख के ब

काग के भाग बड़े सजनी

पितृपक्ष में रसखान रोते हुए मिले। सजनी ने पूछा -‘क्यों रोते हो हे कवि!’ कवि ने कहा:‘ सजनी पितृ पक्ष लग गया है। एक बेसहारा चैनल ने पितृ पक्ष में कौवे की सराहना करते हुए एक पद की पंक्ति गलत सलत उठायी है कि कागा के भाग बड़े, कृश्न के हाथ से रोटी ले गया।’ सजनी ने हंसकर कहा-‘ यह तो तुम्हारी ही कविता का अंश है। जरा तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया है बस। तुम्हें खुश होना चाहिए । तुम तो रो रहे हो।’ कवि ने एक हिचकी लेकर कहा-‘ रोने की ही बात है ,हे सजनी! तोड़मोड़कर पेश करते तो उतनी बुरी बात नहीं है। कहते हैं यह कविता सूरदास ने लिखी है। एक कवि को अपनी कविता दूसरे के नाम से लगी देखकर रोना नहीं आएगा ? इन दिनों बाबरी-रामभूमि की संवेदनशीलता चल रही है। तो क्या जानबूझकर रसखान को खान मानकर वल्लभी सूरदास का नाम लगा दिया है। मनसे की तर्ज पर..?’ खिलखिलाकर हंस पड़ी सजनी-‘ भारतीय राजनीति की मार मध्यकाल तक चली गई कविराज ?’ फिर उसने अपने आंचल से कवि रसखान की आंखों से आंसू पोंछे और ढांढस बंधाने लगी। दृष्य में अंतरंगता को बढ़ते देख मैं एक शरीफ आदमी की तरह आगे बढ़ गया। मेरे साथ रसखान का कौवा भी कांव कांव करता चला आया।

सूप बोले तो बोले छलनी भी..

सूप बुहारे, तौले, झाड़े चलनी झर-झर बोले। साहूकारों में आये तो चोर बहुत मुंह खोले। एक कहावत है, 'लोक-उक्ति' है (लोकोक्ति) - 'सूप बोले तो बोले, चलनी बोले जिसमें सौ छेद।' ऊपर की पंक्तियां इसी लोकोक्ति का भावानुवाद है। ऊपर की कविता बहुत साफ है और चोर के दृष्टांत से उसे और स्पष्ट कर दिया गया है। कविता कहती है कि सूप बोलता है क्योंकि वह झाड़-बुहार करता है। करता है तो बोलता है। चलनी तो जबरदस्ती मुंह खोलती है। कुछ ग्रहण करती तो नहीं जो भी सुना-समझा उसे झर-झर झार दिया ... खाली मुंह चल रहा है..झर-झर, झरर-झरर. बेमतलब मुंह चलाने के कारण ही उसका नाम चलनी पड़ा होगा। कुछ उसे छलनी कहते है.. शायद उसके इस व्यर्थ पाखंड के कारण, छल के कारण। काम में ऊपरी तौर पर दोनों में समानता है। सूप (सं - शूर्प) का काम है अनाज रहने देना और कचरा बाहर निकाल फेंकना। कुछ भारी कंकड़ पत्थर हों तो निकास की तरफ उन्हें खिसका देना ताकि कुशल-ग्रहणी उसे अपनी अनुभवी हथेलियों से सकेलकर साफ़ कर दे। चलनी उर्फ छलनी का पाखंड यह है कि वह अपने छेद के आकारानुसार कंकड़ भी निकाल दे और अगर उस आकार का अनाज हो तो उसे भी नि